पति ने पत्नी पर बच्ची की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कसियाडीह टोला में अपनी चार वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी को जहर पिलाकर हत्या करने के मामले में मृतक के पिता सुरेंद्र यादव ने पत्नी सुमन देवी पर प्राथमिक दर्ज करायी है.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
कसियाडीह टोला में अपनी चार वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी को जहर पिलाकर हत्या करने के मामले में मृतक के पिता सुरेंद्र यादव ने पत्नी सुमन देवी पर प्राथमिक दर्ज करायी है. थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह ने बताया कि सुमन देवी के खिलाफ जहर खिलाने और हत्या करने की प्राथमिक दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है. मालूम हो कि 21 जुलाई को पारिवारिक विवाद के बाद सुमन देवी अपनी चार वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. इस प्रयास में सुमन देवी बच गयी जबकि पुत्री शिवानी कुमारी की मौत हो गयी. सुमन देवी का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था. इसी दौरान सुमन देवी को पुत्री शिवानी की मौत होने की खबर मिली. खबर सुनते ही सुमन देवी अस्पताल से भाग गयी. प्राथमिकी के बाद पुलिस सुमन देवी की खोजबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










