मृतकों की संख्या बढ़ कर सात हुई

Updated at : 21 Feb 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
मृतकों की संख्या बढ़ कर सात हुई

कांति देवी (पति शंभु सिंह) की बेहतर स्थिति को देखते हुए उन्हें परिजनों के साथ हजारीबाग भेज दिया गया.

विज्ञापन

: कुंभ स्नान के बाद हजारीबाग लौट रहे थे, वाहन ने टक्कर मार दीकटकमसांडी. महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या से पूजा-अर्चना कर हजारीबाग लौट रहे वाहन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर सात हो गयी है. इनमें प्रखंड के कंडसार गांव के रंजीत यादव (पिता वंशी यादव), अनुराग यादव (पांच वर्ष), 65 वर्षीया मतिया देवी (पति रामखेलावन सिंह, ग्राम कंडसार), 66 वर्षीया केसिया देवी (पति गिरधारी यादव, नवादा), बेबी देवी (पति दिनेश यादव शंकरपुर), पवन कुमार यादव (पिता महेंद्र यादव सिलवार) और चालक नीतीश कुमार राणा (पिता बीटा राणा, लुटा सलगावां निवासी) शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल धनवा देवी (पति बंशी यादव) और मुनिया देवी (पति सोहन यादव) का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है. कांति देवी (पति शंभु सिंह) की बेहतर स्थिति को देखते हुए उन्हें परिजनों के साथ हजारीबाग भेज दिया गया.

कंडसार गांव में आज एक साथ निकलेगी तीन शव यात्रा

कटकमसांडी. कंडसार गांव में 22 फरवरी को एक साथ तीन शव यात्रा निकलेगी. गांव के लोग शव आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की सुबह तक शव गांव पहुंच जायेगा. इसके बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा. बंशी यादव के घर से रंजीत यादव और उसके पांच वर्षीय पुत्र की शवयात्रा एक साथ निकलेगी. वहीं दूसरी ओर मतिया देवी 65 वर्ष (पति रामखेलावन सिंह ग्राम कंडसार) की शवयात्रा निकलेगी. बंशी यादव की पत्नी धनवा देवी दुर्घटना में घायल हैं. इलाज वाराणसी में चल रहा है. बंशी यादव पुत्र और पोते को मुखाग्नि देंगे.

चालक नीतीश दो भाइयों में बड़ा था : टाटा सूमो का चालक नीतीश कुमार दो भाईयों में बड़ा भाई था. वह कटकमदाग प्रखंड के लूटा सलगावां गांव का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा गया. उसके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola