नवमी के जुलूस में राममय हुआ शहर

Updated:
विज्ञापन

युवतियों का शौर्य प्रदर्शन, आकर्षक झांकियों ने बांधा समां

विज्ञापन

हजारीबाग. श्रीराम जन्मोत्सव पर हजारीबाग शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया. शुक्रवार को विभिन्न मार्गों पर निकले नवमी के जुलूस में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. आर्ष कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने शौर्य और वीरता का अद्भुत प्रदर्शन किया. लाठी का खेल व तलवारबाजी का कौशल दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. घोड़े का सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहा. जुलूस अनुशासित रहा. रामनगर क्षेत्र में जुलूस में महिलाओं और युवतियों की विशेष भागीदारी देखने को मिली. भगवा रंग में रंगी महिलाएं और मराठी वेशभूषा में सजी युवतियां भगवा ध्वज लेकर जुलूस में शामिल हुईं. इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से शहर गूंज उठा. न्यू एरिया आरएन दल की झांकी शहरवासियों को काफी पसंद आयी. झांकी में राजस्थान के एक मंदिर का प्रारूप है. स्थानीय कलाकार नीरज विश्वकर्मा ने इसे तैयार किया है.

मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

चैत्र नवरात्र पर नवमी को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की. शिव शक्ति संगठन पूजा समिति नूरा, छठ तालाब दुर्गा पूजा समिति, बासंती दुर्गा पूजा समिति बड़ा शिव मंदिर ओकनी, बिहारी दुर्गा स्थान मंदिर और बासंती दुर्गा पूजा समिति कुम्हारटोली में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गयी. कई दुर्गा मंदिरों के प्रांगण में भंडारा भी किया गया. इधर, साहू समाज समिति ओकनी की ओर से नवमी का जुलूस निकाला गया. जुलूस में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. सभी डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आये.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola