मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया

Published by : VIKASH NATH Updated At : 02 Jan 2026 8:42 PM

विज्ञापन

ग्राम पंचायत करमा के पंचायत भवन में मुखिया देवंती देवी एवं विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने संयुक्त रूप से 115 जरूरतमंदों के बीच शुक्रवार को कंबल का वितरण किया.

विज्ञापन

चौपारण. ग्राम पंचायत करमा के पंचायत भवन में मुखिया देवंती देवी एवं विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने संयुक्त रूप से 115 जरूरतमंदों के बीच शुक्रवार को कंबल का वितरण किया. इसके अलावा बेला मुखिया ममता देवी, बसरिया मुखिया मंजू देवी ने अपने-अपने पंचायत के गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर पंसस विनय कुमार चंद्रवंशी, वार्ड सदस्य निरंजन प्रसाद यादव, मुन्नी देवी, प्रसाद ठाकुर, सीता देवी, सुनीता देवी, नरेश कुमार, विजय भुइयां, प्रदीप चंद्रवंशी, श्यामलाल भुइयां, सुनील सिंह, बबलु तुरी, सुरेंद्र दांगी, बुधन साव, अभिमन्यु सिंह, कुशुमलता देवी, उदय गुप्ता, सोनिया देवी, सूरजदेव शर्मा सहित कई लोग शामिल थे. दैनिक वेतनभोगी वनकर्मी की इलाज के दौरान मौत चौपारण. बजरंगटोला निवासी धनेश्वर यादव की मौत इलाज के दौरान शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग में शुक्रवार को हो गयी. धनेश्वर प्रादेशिक वन विभाग कार्यालय में दैनिक कर्मी के पद पर कार्यरत था. धनेश्वर वन विभाग के डाक बंगला की साफ-सफाई एवं भोजन बनाने का कार्य करता था. धनेश्वर एक जनवरी को अपने घर से चौपारण बाजार की ओर बाइक से आ रहे था. तभी उपहार गैस दुकान के समीप जीटी रोड में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola