युवक की मौत हत्या या हादसा, नहीं हुआ खुलासा

जोहनिया मोड़ के समीप कुआं में मिला था चंदन कुमार का शव
हजारीबाग. दारू थाना क्षेत्र के जोहनिया मोड़ के समीप स्थित कुआं से चंदन कुमार का शव मिला था. 25 जून की रात किसी युवक से उसकी मारपीट हुई थी. इसके बाद 26 जून की सुबह चंदन का शव कुआं से मिला थी. उसकी मौत मारपीट के दौरान भागने के क्रम में कुआं में डूबने से हुई या उसकी हत्या कर शव को कुआं में डाला गया है, इसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पायी है. मृतक शहर के कॉपरेटिव कॉलोनी का रहनेवाला था. उसके परिजनों ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है. घटना के संबंध में परिजनों ने दारू थाना में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है. क्या थी घटना : मृतक के परिजनों के अनुसार 25 जून को चंदन कुमार रिश्तेदार मुकेश यादव के साथ सोनपहाड़ी मंदिर मुंडन कार्यक्रम में गया था. दोनों एक बाइक से लौट रहे थे. इसी बीच स्कूटी सवार दो युवकों के साथ उनकी मारपीट होने लगी. इस दौरान चंदन और मुकेश दो दिशा में भाग निकले. लेकिन चंदन घर नहीं लौटा. सुबह खोजबीन करने पर उसका शव एक कुआं में मिला. क्या कहते हैं थाना प्रभारी : इस संबंध में दारू थाना प्रभारी सफीक खान ने बताया कि मामले का अनुसंधान चल रहा है. घटनास्थल का मोबाइल कॉल डिटेल्स और कॉल डंप निकाला जा रहा है. शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




