आठ मेयर उम्मीदवारों के बीच मैजिक नंबर की जंग तेज

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव संपन्न होते ही मेयर पद को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है.

विज्ञापन

जयनारायण हजारीबाग. नगर निगम चुनाव संपन्न होते ही मेयर पद को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है. हालांकि मतगणना 27 फरवरी को बाजार समिति हजारीबाग में होगा. शहर की सियासी फिजा में अब चर्चा सिर्फ एक सवाल पर केंद्रित है किसके सिर सजेगा निगम का ताज. इस बार मेयर पद के लिए कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. मतगणना से पहले ही समर्थकों व प्रत्याशी के बीच मैजिक नंबर को लेकर गणित बैठाया जा रहा है. जानकारों के अनुसार मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, और झामुमो, प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है. जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भी समीकरण बिगाड़ने की स्थिति में बताये जा रहे है. सभी दलों की साख दांव पर है. चुनाव प्रचार के दौरान विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दे प्रमुख रहे. उमीदवार अपने-अपने बूथ प्रबंधन को मजबूत बताते हुए जीत का भरोसा जता रहे हैं. वहीं, कई वार्डों में अपेक्षा से कम मतदान प्रतिशत ने भी समीकरण को उलझा दिया है. जानकारों का मानना है कि कम वोटिंग का सीधा असर परिणामों पर पड़ सकता है. फिलहाल सभी प्रत्याशियों की नजर मतगणना के दिन पर टिकी है. समर्थकों ने जीत की तैयारियां शुरू कर दी हैं, तो हार की आशंका से राजनीतिक बैठकें भी जारी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि मतदाताओं का जनादेश किसके पक्ष में जाता है और कौन ‘मैजिक नंबर’ पार कर नगर निगम की कमान संभालता है. वार्डों में पड़े मत प्रतिशत वार्ड-एक 57.74 प्रतिशत वार्ड दो 51.68 वार्ड तीन 49.24 वार्ड चार 37.81 वार्ड पांच 39.73 वार्ड छह 40.81 वार्ड सात 52.44 वार्ड आठ 51.98 वार्ड नौ 41.30 वार्ड दस 55.98 वार्ड 11 39.53 वार्ड 12 37.14 वार्ड 13 21.28 वार्ड 14 45.77 वर्ड 15 52.19 वार्ड 16 53.05 वार्ड 17 51.28 वार्ड 18 52.37 वार्ड 19 50.00 वार्ड 20 41.17 वार्ड 21 46.40 वार्ड 22 45.02 वार्ड 23 51.86 वार्ड 24 63.90 वार्ड 25 47.67 वार्ड 26 52.76 वार्ड 27 47.07 वार्ड 28 53.98 वार्ड 29 54.19 वार्ड 30 50.38 वार्ड 31 60.92 वार्ड 32 54.97 वार्ड 33 62.61 वार्ड 34 54.47 वार्ड 35 61.93 वार्ड 36 44.47

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola