प्रस्तावित मार्ग से ही जुलूस निकालें : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

विष्णुगढ़. प्रखंड सभागार में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ नित्यानंद दास ने की. संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने किया. बैठक में रामनवमी, ईद और सरहुल सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. तय झांकी मार्ग में अतिक्रमण हटाने, सड़क पर गंदे पानी के बहाव को रोकने, पेयजल की व्यवस्था, बिजली के जर्जर तार की मरम्मत, खराब पड़े चापानल की मरम्मत पर ग्रामीणों ने जोर दिया. बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान हाइकोर्ट के निर्देश का पालन करेें. डीजे साउंड नहीं बजायें. सीओ ने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र का जन्मदिन आदर्श के साथ मनायें. एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि प्रस्तावित मार्ग से ही जुलूस निकाला जायेगा. कोई भी अखाड़ा दूसरे मार्ग का प्रयोग नहीं करेंगे. सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से जुलूस एवं छतों की निगरानी होगी. सोशल मीडिया ग्रुप पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी. भड़काऊ मैसेज डालने वालों पर कार्रवाई होगी. बैठक में थाना प्रभारी सपन कुमार महथा, उप प्रमुख सरयू साव, जिप सदस्य शेख तैयब, पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, राजू श्रीवास्तव, रामजतन राय, मुखिया विनोद रजक, हेमंती देवी, हरि यादव, तापेश्वर रजक, खलील अंसारी, महताब आलम, जानकी शर्मा, घनश्याम पाठक सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola