कलश शोभा यात्रा के साथ श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शुरू

Updated at : 23 Feb 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
कलश शोभा यात्रा के साथ श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शुरू

बिगहा बाजार पर आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ कलश शोभा यात्रा के साथ रविवार को शुरू हुई.

विज्ञापन

751 श्रद्धालुओं ने जलभरनी के लिए माथे पर उठाया कलश, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

23हैज80में- कलशधारी महिलाओं को विदा करते विधायक मनोज यादव

चौपारण. बिगहा बाजार पर आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ कलश शोभा यात्रा के साथ रविवार को शुरू हुई. यज्ञ का आयोजन अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा हजारीबाग और चतरा द्वारा आयोजन किया गया है. गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडप से निकला कलश शोभा यात्रा में 751 महिलाओं ने भाग लिया. जिन्हें विधायक मनोज कुमार यादव ने कलशधारी महिलाओं को माथे पर कलश देकर जलभरनी के लिए विदा किया. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मध्यगोपाली, चौपारण चट्टी होते हुए ताजपुर के छठघाट पहुंची. जहां यज्ञाचार्य ने मंत्रोच्चारण कर जलभरनी का रस्म पूरा किया. उसके बाद सभी महिलाएं जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंची. विधायक मनोज यादव ने कहा कि यज्ञ का आयोजन सनातन धर्म के लिए श्रेष्ठ पूजन विधि है. इसका धार्मिक, आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक महत्व है. बिगहा में बीते कई सालों से लगातार आध्यात्मिक आयोजनों से क्षेत्र में बेहतर संदेश आम लोगों में जा रहा है. कलश यात्रा में मुख्य पुजारी शशि शेखर सपत्नी, जीप सदस्य राकेश रंजन, भाजपा नेता रमेश ठाकुर, राजदेव यादव, संजय राणा, विकास यादव, बिरेन्द्र रजक, बिनोद सिंह, सुखदेव पासवान, पप्पू रजक, ममता देवी, गंदौरी दांगी, जानकी यादव, राजेंद्र चनद्रवंशी, अरविंद सिन्हा, राजेश रमणी, रामचन्द्र सिंह, संजय सिंह, प्रो विराज रवीदास, सुमन सिंह, सियाराम सिंह, मुकुंस साव, महेंद्र चंद्रवंशी, करुणा चंद्रवंशी, छत्रधारी चंद्रवंशी, देवधारी चंद्रवंशी, अशोक राम, रामजीवन चंद्रवंशी, सुनील शेखर, देवेंद्र चंद्रवंशी, राजु चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola