एसआइआर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, लगाया जायेगा विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन
नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता | Prabhat Khabar Network

नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में मतदाता सूची के लिए एसआइआर फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है. मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है, जल्द ही फॉर्म जमा करें.

विज्ञापन

हजारीबाग: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित है. इसे देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 27 एवं 28 जुलाई को विशेष शिविर लगाया जायेगा. शिविर में संबंधित बीएलओ उपस्थित रहेंगे और पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त करने के साथ ऑनलाइन प्रक्रिया भी पूरी करायेंगे.

नगर आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं ने अब तक एसआइआर फॉर्म जमा नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें.

उन्होंने स्पष्ट किया कि 29 जुलाई तक बीएलओ के पास फॉर्म जमा नहीं होने पर संबंधित मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में प्रकाशित नहीं हो सकेगा. उन्होंने सभी मतदाताओं से विशेष शिविर का लाभ उठाने तथा अपने परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों को भी इसकी जानकारी देकर अभियान को सफल बनाने की अपील की.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola