पंजी में लापरवाही पर पंचायत सेवक को शोकॉज

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त ने डाड़ी प्रखंड में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन

हजारीबाग. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को डाडी प्रखंड में चल रही योजनाओं का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने पंचायत भवन बलसगरा का निरीक्षण कर मनरेगा के एमआइएस डाटा की जांच की. उन्होंने पंचायत भवन के प्रथम तल्ले पर चल रहे प्रज्ञा केंद्र को तत्काल भूतल पर चलाने का निर्देश दिया, ताकि वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. प्रज्ञा केंद्र में जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन तथा निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से चल रही योजनाओं की जानकारी ली. संबंधित पंजी की जांच की. उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर चल रही सभी योजनाओं का पूरा ब्योरा पंचायत भवन में उपलब्ध रखा जाये, ताकि आम लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके. निरीक्षण के दौरान पंचायत सेवक द्वारा महत्वपूर्ण पंजी संधारण में लापरवाही पाये जाने पर उपायुक्त ने स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया. वहीं रोजगार सेवक को कार्यों में शिथिलता बरतने पर फटकार लगायी. उपायुक्त ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय बलसगरा का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली. अवकाश पर गये शिक्षकों के आवेदन की जांच की. उन्होंने ई विद्या वाहिनी पोर्टल की समीक्षा, कक्षा का निरीक्षण, मध्याह्न भोजन के रसोईघर तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच की.

पैक्स में स्टॉक व भंडारित खाद्यान्नों में नमी की जांच

उपायुक्त ने बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड रबोध (पैक्स) का निरीक्षण किया. उन्होंने खाद्यान्न के स्टॉक, भंडारित खाद्यान्नों में नमी की जांच की. क्षेत्र के सभी किसानों का पंजीकरण करने का निर्देश दिया. उन्होंने खाद्यान्नों के उठाव एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित पंजी की भी जांच की. भ्रमण कार्यक्रम में डाड़ी बीडीओ एवं सीओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola