बुढ़वा महादेव में 600 सालों का है शिवरात्रि पूजा का इतिहास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 8:03 PM
यह केवल शिव उपासना के लिए ही नहीं, बल्कि धार्मिक व प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपात और चार गुफाओं के लिए भी प्रसिद्ध है.
संजय सागर बड़कागांव. बड़कागांव का बुढ़वा महादेव शिव उपासना का मुख्य केंद्र है. इस मंदिर में महाशिवरात्रि और श्रावणी पर्व मनाने की परंपरा 600 साल पुरानी है. यह मंदिर 500 मीटर ऊंचे पहाड़ पर स्थित है. यह केवल शिव उपासना के लिए ही नहीं, बल्कि धार्मिक व प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपात और चार गुफाओं के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां बॉलीवुड और झॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी होती रहती है. यही कारण कि सालों भर पर्यटक यहां आते रहते हैं, लेकिन सावन एवं महाशिवरात्रि में शिव भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है. प्रखंड के अन्य शिवालयों में तैयारी पूरी : बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिवरात्रि महापर्व 26 फरवरी को विभिन्न गांव के शिव मंदिरों में होगी. प्रखंड के बुढ़वा महादेव समिति द्वारा राम जानकी मंदिर से शिव बारात निकाली जायेगी. बुढ़वा महादेव परिसर में जागरण का भी आयोजन होगा. इसके अलावा हरली शिव मंदिर, महुगाई खुर्द शिव मंदिर, सिंदवारी, आराहरा, पंकरी बरवाडीह, चंदोल, तलसवार शिव मंदिर, सांढ़ शिव मंदिर, शिवाडीह, सोनपुरा, विश्रामपुर, नयाटांग, खराटी, नापोखुर्द के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी.खैरातरी निवासी डॉ रघुनंदन प्रसाद ने बताया कि हमारे दादा बताया करते थे कि यहां शिवरात्रि महापर्व की शुरुआत कर्णपुरा के राजा ने 1400 ई में की थी. कर्णपुरा के राजा दलेल सिंह के पूर्वज भगवान शिव के भक्त थे. यही कारण है कि बुढ़वा महादेव और महूदी पर्वत के अधिकतर पत्थर को शेषनाग की आकृति बनायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










