शिव भक्तों ने किया धुरिया लोटन, आज मेला

शिव मंदिर से हरदरा नदी तक एक किमी लोटन करते हुए पहुंचे
बड़कागांव. बनस पूजा को लेकर बड़कागांव में शिव भक्तों ने मंगलवार को धुरिया लोटन किया. इससे पहले शिव भक्तों ने अहले सुबह भगवान शंकर एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. इसके बाद शिव मंदिर से लेकर हरदरा नदी (सूर्य मंदिर) तक एक किमी लोटन करते हुए पहुंचे. नदी में पहुंचकर स्नान किया. इसके बाद गंगा स्तुति कर वैतरणी पार की. बेंत की लकड़ी को मोड़कर बालू में गाड़ दिया गया, जिसे शिव भक्तों ने पार कर शक्ति का परिचय दिया. इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. शिव भक्तों एवं भक्ताइनों ने नहाय-खाय किया. अब शिव भक्त 24 घंटे उपवास पर रहेंगे. 27 मई की शाम मेला जमेगा. 28 मई की अहले सुबह शिव भक्त बनस पर झूलेंगे.
भगवान शंकर-पार्वती का विवाह रस्म होगा :
पुजारी चिंतामणि महतो, पाठ बजनिया धानेश्वर राम ने बताया कि 27 मई की रात भगवान शंकर एवं माता पार्वती की विवाह कार्यक्रम होगा. 28 मई की सुबह शिव भक्त दहकते अंगारों पर चलकर अपनी भक्ति का परिचय देंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










