ePaper

झारखंड के गांव में शिव भक्तों ने किया धुरिया लोटन, देखने के लिए उमड़ी भीड़, आप भी देखें PHOTOS

Updated at : 06 Jun 2024 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के गांव में शिव भक्तों ने किया धुरिया लोटन, देखने के लिए उमड़ी भीड़, आप भी देखें PHOTOS

झारखंड में हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में शिव भक्तों ने धुरिया लोटन किया. इसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुट गई थी. अब शुरू करेंगे 24 घंटे का उपवास.

विज्ञापन

Jharkhand News|बड़कागांव (हजारीबाग), संजय सागर : दुनिया में एक हैरतअंगेज पर्व है बनस पूजा. इसके पहले शिव भक्त धुरिया लोटन करते हैं. हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में भी शिव भक्तों ने धुरिया लोटन किया.

झारखंड के बड़कागांव में शिव-पार्वती की पूजा के बाद धुरिया लोटन

बृहस्पतिवार (6 जून) को शिव भक्तों ने अहले सुबह भगवान शंकर एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने के बाद धुरिया लोटन किया. शिव भक्त शिव मंदिर से लेकर हरदरा नदी (सूर्य मंदिर) तक 800 मीटर तक लोटते हुए पहुंचे और नदी में स्नान किया. इसके बाद गंगा स्तुति करके वैतरणी पार की.

बेंत को मोड़कर नदी में गाड़ा. शिवभक्तों ने उसे ऐसे किया पार. फोटो : प्रभात खबर

शिव भक्तों ने बेंत गाड़कर नदी को किया पार, जलाशय में लगाई डुबकी

बेंत की लकड़ी को मोड़कर बालू में गाड़कर एक गोल रिंग बना दिया. इसके अंदर से शिव भक्त इस पार से उस पार तक गए और जलाशय में डूबकी लगाकर अपनी भक्ति और शक्ति का परिचय दिया. इसे देखने के लिए हजारीबाग जिले के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी. संजत के मौके पर शिव भक्तों ने नहाय खाय किया.

जमीन पर इस तरह 800 मीटर तक लोटते रहे शिवभक्त. फोटो : प्रभात खबर

रात में खरना करने के बाद 24 घंटे का शुरू करेंगे उपवास

बृहस्पतिवार की रात को खरना करके 24 घंटे का उपवास रखेंगे. शुक्रवार (7 जून) को शाम में मेला लगेगा. 8 जून को शिव भक्त अपने हठयोग का परिचय देंगे और झूलेंगे. इसके पहले 7 जून की रात को भगवान शंकर एवं पार्वती का विवाह कार्यक्रम होगा. 8 जून को तड़के 3:00 बजे शिव भक्त दहकते अंगारों पर चलकर अपनी भक्ति का प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद भक्त 7 बार नदी में जाकर स्नान करेंगे.

इसे भी पढ़ें

सरायकेला : पीठ में हुक लगा बांस के सहारे 40 फीट ऊपर झूल दिखायी हठभक्ति

खुद को कष्ट देकर अपने आराध्य को प्रसन्न करने की परंपरा है हठभक्ति

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola