गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान शिव की बारात

Updated at : 26 Feb 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान शिव की बारात

महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव से की गयी भगवान शिव की पूजा

विज्ञापन

:::::3333:लीड शिव ओके: त्योहार. महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव से की गयी भगवान शिव की पूजा : डीसी, एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी बने बाराती : हजारीबाग पुलिस केंद्र से निकली शिव बारात : देर रात हुआ भगवान शिव व पार्वती का विवाह हजारीबाग. हजारीबाग पुलिस केंद्र से महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को शिव बारात निकली. बाराती के रूप में डीसी नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी और पुलिस कर्मी शामिल हुए. बारात में शिव और गणेश की जीवंत झांकी निकली. आरक्षी अजयकांत झा भगवान शिव और दिलीप कुमार सिंह भगवान गणेश का रूप धारण कर झांकी में थे. बारात के आगे आगे पीटीसी का बैंड और घोड़ सवारी दस्ता चल रहा था. बारात के पीछे जीवंत झांकी चल रही थी. शिव बारात पुलिस केंद्र से इंद्रपुरी चौक, मेन रोड, पैगोड़ा चौक, झंडा चौक, मालवीय मार्ग होती हुई कोलटैक्स चौक पहुंची. यहां से वंशीलाल चौक होती हुई बुढ़वा महादेव मंदिर चौक पहुंची. यहां बरातियों का स्वागत किया गया. बुढ़वा महादेव मंदिर से अन्नदा चौक होती हुए वापस पुलिस केंद्र पहुंची. बारात में शामिल शिव भक्त एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते चल रहे थे. रात में पुलिस केंद्र स्थित शिवालय में एसपी अरविंद कुमार सिंह और पत्नी ने शिव पार्वती का विवाह कराया. शिव बारात में मुख्य रूप से सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह, मेजर कुमार देवव्रत, इंस्पेक्टर ललित कुमार, सार्जेंट रुद्र प्रताप सिंह, राजेश हेंब्रम, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य, पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री उपेंद्र मिश्रा, जगलाल मुंडा, सुरेंद्र ठाकुर, परमेश्वर मंडल, सौरव कुमार सिंह, प्रभाकर डूबे, मंजीत कुमार यादव समेत कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola