कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शुरू

Updated at : 24 Feb 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा में 3100 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया

विज्ञापन

: कलश यात्रा में 3100 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया चौपारण. अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति ओर से जोकट गांव के माता शबरी मंदिर में सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ एवं माता शबरी की तृतीय वर्षगांठ महोत्सव की सोमवार को शुरुआत की गयी. मौके पर कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में 3100 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. विधायक मनोज यादव ने कलश देकर इन्हें विदा किया. कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाएं सात किमी पैदल चल कर ताजपुर के पुराना शिबाला छठ घाट पहुंची. यज्ञाचार्य ने विधि-विधान से कलश में जल भरा गया, फिर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. मौके पर विधायक मनोज यादव ने कहा भक्ति में ही शक्ति है. इन दिनों चारों ओर यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. यज्ञ के दौरान संध्या में प्रत्येक दिन प्रवचन का कार्यक्रम होगा. इसके लिये अयोध्या नगरी से आचार्य राम शास्त्री जोकट गांव पहुंच गये हैं. कलशयात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष आजाद भुईयां, दिगंबर भुईयां, राम प्रसाद भुईयां, संतोष भुईयां, कैलाश भुईयां, काशी भुईयां, उदय राणा, वीरेंद्र रजक, राजदेव यादव, राजेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया पप्पू रजक, रामस्वरूप पासवान, विकास यादव, रामचंद्र सिंह, बिरजू ठाकुर, सुमन सिंह, आदित्य चौरसिया, चांद भुईयां, अशोक भुईयां, शंकर भुईयां, शुभम भुईयां, आकाश भुईयां, अबोध भुईयां सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola