रोजगार योग्यता कौशल विकास पर सेमिनार

Updated at : 27 Feb 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
रोजगार योग्यता कौशल विकास पर सेमिनार

बताया कि किसी व्यक्ति में नौकरी पाने एवं सफल होने की क्षमता को बढ़ाने वाले कौशल को विकसित किया जा सकता है. इ

विज्ञापन

हजारीबाग. अन्नदा कॉलेज के करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने रोजगार योग्यता कौशल विकास पर गुरुवार को सेमिनार का आयोजन किया. मुख्य वक्ता स्मार्ट फाउंडेशन के प्रमुख आशीष कुमार सिंह थे. उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति में नौकरी पाने एवं सफल होने की क्षमता को बढ़ाने वाले कौशल को विकसित किया जा सकता है. इन्हें उद्यम कौशल, संचार कौशल या कार्यस्थल कौशल भी कहा जाता है. मुख्य अतिथि का स्वागत सीसीपीसी की समन्वयक डॉ विनीता एवं बीबीए विभाग के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड डॉ विवेक ने किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव ने किया. आयोजन में प्रेरणा शर्मा, संजीव चटर्जी, जेपी सान्याल समेत अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

खैरा के हरिजन टोला आंगनबाडी केंद्र का निरीक्षण

टाटीझरिया. खैरा के हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण गुरुवार को बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने किया. इस दौरान आंगनबाड़ी में 27 बच्चे उपस्थित थे. बीडीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थिति पंजी, टीएचआर पंजी, शौचालय, बच्चों का ड्रेस, बिजली व पानी की सुविधा की जानकारी ली गयी. साथ ही नामांकित बच्चों को मेनू के अनुसार खाद्य पदार्थ मिलता है या नहीं, इसके बारे में पूछताछ की गयी. चापानल से जुड़ी शिकायत की जानकारी पीएचइडी को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola