राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा याद किये जायेंगे सरदार पटेल
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 20 Nov 2025 10:46 PM
विकसित भारत व राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में विधायक मनोज यादव ने कहा
बरही. स्वतंत्रता सेनानी व देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के आह्वान पर गुरुवार को बरही राम नारायण मेमोरियल कॉलेज से बरही चौक तक विकसित भारत व राष्ट्रीय एकता पदयात्रा निकाली गयी. नेतृत्व विधायक मनोज कुमार यादव ने किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण व रियासतों को भारत में शामिल करने के लिए सरदार पटेल के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा. कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, शिक्षाविद शेखर सिंह, कॉलेज के प्राचार्य विमल किशोर, प्रो संगीता चौधरी, अरुणा कुमारी, अरुण कुमार, गिरधारी यादव, नागेश्वर यादव, दिनेश यादव, अशोक कुमार, हिरामन साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान केसरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयकरण पांडेय, सांसद मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, अशोक यादव, युगल यादव, ओबीसी मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, समिति सदस्य अशोक यादव सहित कॉलेज के छात्र शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










