बारिश से सड़कें हुईं बेहाल, पैदल चलना भी मुश्किल

Updated:
विज्ञापन
बारिश से सड़कें हुईं बेहाल, पैदल चलना भी मुश्किल

चौपारण प्रखंड की कई सड़कें खराब

विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड में लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें खराब हो गयी है. कुछ सड़कों पर तो पैदल चलने में भी राहगीरों को सावधानी बरतनी पड़ रही है. सड़क में इतने गड्ढे हो चुके हैं कि सड़क का पता ही नहीं चलता. प्रखंड में बेढना मोड़ से बिशनपुर होते हुए दैहर बोंगा सबैया मोड़ तक, झापा के बेलाटांड़ मैदान से नीमा, गुरीकला, भदान होते हुए ब्रजदास केंदुआ तक, नीमा स्कूल के पास से हथिन्दर होते हुए सोहरा तक, बनियाचक से करमा, मुनअम होते हुए चतरा रोड तक, हथिया मोड़ से हथिया गांव होते हुए जामुनचक, सोहरा से दुरागड़ा जाने वाली सड़क का हाल खास्ता हो चुका है. इन सड़कों से रोजाना ग्रामीणों का आवागमन होता है. प्रभावित गांव के लोगों ने सांसद एवं विधायक से सड़क को बनाने की मांग की है.

बुढ़िया माता मंदिर में अखंड हरि कीर्तन शुरू

केरेडारी. प्रखंड के पेटो पंचायत के बुढ़िया माता मंदिर प्रांगण में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया. मंगलवार को आचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना कर कीर्तन शुरू कराया. इसमें पंचायत क्षेत्र के विभिन्न टोला-गांव की कीर्तन मंडली शामिल होंगी. हरे रामा, हरे कृष्णा के जाप से इलाका भक्तिमय हो गया है. कीर्तन छह अगस्त को दोपहर तीन बजे संपन्न होगा. पूर्णाहुति के बाद इंद्र महाराज की पूजा व हवन किया जायेगा. इसके बाद महाप्रसाद गांव-गांव में वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola