बंडासिंघा मोड़ पर दो बाइक की टक्कर में सात लोग घायल, तीन रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बंडासिंघा मोड़ के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
बंडासिंघा मोड़ के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार शाम पांच बजे जीटी रोड पर हुई. घायलों में ग्राम डपोक बरही निवासी शिवराज पांडेय नौ वर्ष पिता छोटू पांडेय, सूरज कुमार पांडेय 20 वर्ष पिता बनवारी पांडेय, प्रमोद कुमार पांडेय 24 वर्ष पिता सुखदेव पांडेय, ग्राम कबिलासी दारू निवासी टिंकू कुमार राम 23 वर्ष पिता कांतू भुइयां, विकास राम 22 वर्ष पिता वचन भुइयां, साहिल राम 17 वर्ष पिता गंदौरी भुइयां और कुलदीप कुमार राम 24 वर्ष पिता छटू राम शामिल है. घटनास्थल पर मौजूद झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडेय, रोहित कुमार, रामचंद्र नायक, अजीत कुमार समेत अन्य लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए बरकट्ठा अस्पताल भेजवाया. जहां चिकित्सक ने तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










