झामुमो दक्षिणी जिप क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक

झारखंड मुक्ति मोर्चा बरकट्ठा दक्षिणी जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत पंचायत के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई.
सदस्यता अभियान शुरू किया गया 23 बरकट्ठा 3 में- झामुमो की सदस्यता अभियान शुरू करते पूर्व विधायक जानकी यादव व अन्य. बरकट्ठा. झारखंड मुक्ति मोर्चा बरकट्ठा दक्षिणी जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत पंचायत के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी एवं संचालन बासुदेव महतो ने किया. मौके पर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष यासीन खान, मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता मौजूद थे. बैठक में बीते बरकट्ठा विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली पराजय की समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी. पूर्व विधायक जानकी यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने अपने पंचायत के सभी टोला में जाकर सघन सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ें. कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा लोकहित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है. मौके पर पूर्व विधायक ने लोगों को पार्टी की सदस्यता फार्म भरकर इसकी शुरुआत की. इस अवसर पर पूर्व मुखिया राजकुमार नायक, चंद्रदीप पांडेय, प्रखंड उपाध्यक्ष राजाराम मांझी, महेश मांझी, मुस्ताक अंसारी, महावीर यादव, राजकुमार चौधरी जितेंद्र चंद्रवंशी वीरेंद्र पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद, धनेश्वर यादव, रामजी बेसरा, मनोज मुर्मू लखन ठाकुर, राधा देवी, निजाम अंसारी, नासीर अंसारी, शिबू मांझी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




