ePaper

दारू के चार उवि में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 27 को

Updated at : 25 Jul 2024 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
दारू के चार उवि में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 27 को

चार उच्च विद्यालयों में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 27 जुलाई को आम सभा से किया जायेगा.

विज्ञापन

दारू.

चार उच्च विद्यालयों में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 27 जुलाई को आम सभा से किया जायेगा. इसमें राजकीय उच्च विद्यालय महेसरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिगवार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेढ़कुरी और सरस्वती उच्च विद्यालय दारू में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जायेगा. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने पत्र जारी कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि विद्यालय में गठित प्रबंधन समिति का कार्यकाल तीन वर्ष पूरा हो गया है. इस स्थान पर समिति का पुनर्गठन करें. इसके लिए विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर विद्यार्थियों के अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी बैठक में शामिल करें. प्रबंधन समिति के गठन में पदाधिकारी व सदस्यों का चयन विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक में से ही चुना जायेगा. बीआरसी को निर्देश दिया है कि नियम संगत चुनाव होने के पश्चात उसी दिन आम सभा की पंजी के साथ रिपोर्ट उपलब्ध करायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola