अधिकार के लिए आवाज बुलंद करें : राणा

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 Oct 2025 11:01 PM

विज्ञापन

फादर एटी थॉमस का 28वां शहादत दिवस मना

विज्ञापन

बड़कागांव. कर्णपुरा क्षेत्र में शिक्षा का दूत कहे जाने वाले फादर एटी थॉमस की 28वीं पुण्यतिथि बड़कागांव के बाबूपारा स्थित शांति निकेतन विद्यालय के प्रांगण में मनायी गयी. अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार दास ने की. संचालन शिक्षक राकेश कुमार दास व सरोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, विशिष्ट अतिथि जोसेफ थैंकअचान, बेबी थॉमस, बादम मुखिया सुनीता देवी, गोंदलपुरा मुखिया बासुदेव यादव थे. पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यदि हम एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे, तो सरकार और कंपनी को झुका सकते हैं. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि पेसा व वनाधिकार कानून में ग्राम सभा को सबसे बड़ा अधिकार दिया गया है. इसलिए ग्राम सभा को अपने अधिकार को समझना होगा. वहीं फादर एटी थॉमस के भाई ने सरकार से जातिगत जनगणना कराने की मांग की. कार्यक्रम को मुखिया बासुदेव यादव, पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, पूर्व मुखिया दीपक दास, रामकुमार, इंद्रदेव राम, पंसस प्रभु राम ने संबोधित किया. मौके पर संतोष दास, ऋतु राज दास, दिनेश दास, रवि, तरुण, बसंत दास, युगल दास, ऋतिक रावण, बीरेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola