झामुमो के स्थापना दिवस को लेकर जनसंपर्क जारी

कटकमदाग के फतहा चौक में हुई बैठक
हजारीबाग. झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47वां स्थापना दिवस चार अप्रैल को हजारीबाग में आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर रविवार को कटकमदाग के फतहा चौक में झामुमो की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र बांडों ने की. मुख्य अतिथि झामुमो प्रभारी सह झारखंड श्रमिक संघ के जिला सचिव संजय कुमार सिंह थे. श्री सिंह ने कहा कि हजारीबाग में स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा. जिले के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में गांधी मैदान पहुंचेंगे. कटकमदाग प्रखंड से भी हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके लिए सभी पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. बैठक में राजकुमार, पप्पू कुमार, अमित कुमार, संदेव कुमार दास, पीयूष कुमार, सुरेंद्र राम, मदन राम, सरजू गंझू, संजय रविदास, पंकज करमाली, रविंद्र कुमार, प्रदीप राम, देव कुमार राम, शंकर राम, गंगा राम, अजय राम, अमित टोप्पो, अविनाश कुमार, चंद्रिका राम सहित 11 पंचायतों के लोग शामिल हुए.
स्थापना दिवस में बड़ी संख्या में भागीदारी का निर्णय
बरही. झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को नगर बरसोत में हुई. इसमें चार अप्रैल को हजारीबाग में होनेवाले झामुमो स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने पर विमर्श किया गया. कहा गया कि इसमें बरही से सैकड़ों की संख्या में पार्टी समर्थक भागीदारी निभायेंगे. इसके लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. प्रचार व दीवार लेखन किया जायेगा. बैठक में जिम्मेवारियां निर्धारित की गयी. महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवानंद प्रसाद ने की. बैठक में सचिव दिनेश रविदास, पारस शरण देव, अख्तर अंसारी, संतोष कुमार, मो साहेब अंसारी, ब्रह्मदेव सिंह, मो अहसान अंसारी, रिंकू भुइयां, दीपक रजवार, रोहित रजवार, पुनीत रजवार, नितेश रजवार, चंदन रजवार, छत्रु भुइयां, रितिक रजवार, शनि कुमार शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




