विभावि..अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आइसेक्ट विश्वविद्यालय में कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को आइसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के विधि विभाग ने आइक्यूएसी के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया.

विज्ञापन

अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति स्वयं जागरूक होना होगा : महापौर हजारीबाग. अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को आइसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के विधि विभाग ने आइक्यूएसी के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम का उदघाटन महापौर अरविंद कुमार राणा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, अधिष्ठाता डॉ. जयदीप सान्याल और विभागाध्यक्ष कोमल पल्लवी भेंगरा ने संयुक्त रूप से किया. महापौर को मोमेंटो और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया. विभागाध्यक्ष कोमल पल्लवी भेंगरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि जन्म से मृत्यु तक हर व्यक्ति उपभोक्ता है. यदि हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक नहीं हैं, तो हम स्वयं अपने अधिकारों से वंचित हो सकते हैं. उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता को जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया. विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का उद्देश्य उपभोक्ताओं को जागरूक करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है. अधिष्ठाता डॉ. जयदीप सान्याल ने विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभायी. पूजा कुमारी और संजना कुमारी ने अपने विचार साझा किये. पूजा, प्रीति, प्रियंका, सुरभि, रामा रोशन, हेमंत, राजेश और पूजा राणा की टीम ने “जागो ग्राहक जागो” नाटक प्रस्तुत कर उपभोक्ता जागरूकता को प्रभावशाली बनाया. संचालन एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र सोहेल अख्तर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापिका अमीना खातून ने दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और प्राध्यापक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola