ePaper

भास्कर धाम में मेला की तैयारी जोरों पर

Updated at : 19 Oct 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
भास्कर धाम में मेला की तैयारी जोरों पर

25 से 31 अक्तूबर तक मेला का आयोजन होगा

विज्ञापन

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ के भास्कर धाम में छठ पूजा के मौके पर लगने वाले सात दिवसीय मेले की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है. 25 से 31 अक्तूबर तक यहां मेला का आयोजन किया जायेगा. विष्णुगढ़ में पहली बार छठ पूजा के मौके पर मेला का शुरुआत की जा रही है. छठ पूजा सह मेला कमेटी से जुड़े लोग इसकी तैयारी में लगे हुए हैं. मेला को लेकर झूला, राचा इत्यादि के लिए समान पहुंच चुका है अौर उसे सेट किया जा रहा है. भास्कर धाम जहां मेला का आयोजन किया जायेगा, वह विष्णुगढ़-गोमिया रोड में स्थित है. प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर भास्कर धाम है. ऐसे भी यहां पर छठ के मौके पर काफी भीड़ होती है. यहां काफी संख्या में छठ व्रती अर्घ देने के लिए पहुंचते हैं. इस वर्ष मेला के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है.

दीपावली को लेकर रोशनी से जगमगा रहा क्षेत्र

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ में दीपावली को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. लोगों ने अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को सजाया है. चारों ओर रोशनी से जगमगा रहा है. पटाखे की बिक्री हो रही है. गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति एवं सजावट के सामान बाजार में बिक रहे हैं. दीपावली को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola