दशमी के जुलूस व सभी झांकियों को पुलिस अफसर व जवान करेंगे स्कॉट

दशमी के जुलूस व सभी झांकियों को पुलिस अफसर व जवान करेंगे स्कॉट
रामनवमी पूजा समिति और विभिन्न अखाड़ों के जुलूस व झांकियों के साथ शुरू से अंत तक पुलिस अफसर व जवान का स्कॉट रहेगा. इसके लिये जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों का ड्युटी रोस्टर तैयार कर उनके प्रतिनियुक्ति वाले अखाड़े व जुलूस की सूची जारी कर दिया है. पुलिस स्कॉट पार्टी को जुलूस के तीन दिन पूर्व से प्रतिनियुक्त रहने का निर्देश दिया गया है. इनकी प्रतिनियुक्ति जुलूस के विसर्जन तक जारी रहेगी.
आकर्षण का केंद्र होंगी 107 झांकियां : रामनवमी दशमी के जुलूस में 107 झांकियां रहेंगी. इनमें शहरी क्षेत्र के 66 अखाड़ों की झांकियां रहेगी. जबकि ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों की 41 झांकियां शहर में भ्रमण करेंगी. सभी जुलूस व झांकी के साथ-साथ पुलिस स्कॉट पार्टी भी रहेगी. पुलिस स्कॉट पार्टी को अखाड़ों के उद्गम स्थान से ही जुलूस के साथ रहने का निर्देश दिया गया है. प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव व अन्य सदस्यों से सहयोग लेकर कार्य करेंगे. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील अखाड़े चिह्नित : जिला और पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील अखाड़ों को चिन्हित किया है. 107 अखाड़ों में 56 को संवेदशील और 51 को अतिसंवेदनशील के रूप में चिन्हित किया है. अतिसंवेदनशील अखाड़ों पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. विभिन्न अखाड़ों के जुलूस में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को पल-पल की जानकारी वरीय अफसरों को देने का निर्देश दिया गया है.लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी जुलूस चिन्हित : जिला पुलिस प्रशासन ने लाइसेंसी जुलूस व गैर लाइसेंसी जुलूस को चिन्हित किया है. 107 में 94 लाइसेंसधारी जुलूस रहेंगे. जबकि 13 गैर लाइसेंसधारी जुलूस होंगे. हलांकि प्रशासन ने शांति समिति की बैठक में अखाडेधारियों से कहा था कि जिन अखाड़ों के पास जुलूस का लाइसेंस नही है, वैसे पूजा समिति व अखाड़ेधारी जुलूस लाइसेंस के लिए आवेदन दें. उन्हें लाइसेंस निर्गत किया जायेगा. इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों ने भी लाइसेंस बनवाने की अपील की थी.
इन अखाड़ों का जुलूस निकलेगा : शहर में भगत सिंह चौक से जय मां काली समिति, गाड़ीखाना से जयश्रीराम सेना, कानी बाजार से जय बजरंग समिति, हरिनगर से नाइट किंग क्लब, पंचमंदिर चौक से पंचमंदिर पूजा समिति, कुम्हारटोली से हिंदू नवयुवक संघ, कानी बाजार से बैशाली मठ मंडप, छोटा ग्वालटोली से हिंदू वीर नवयुवक संघ बडम बाजार, महावीर मंडल, बजरंगी चौक से वीर विक्रम नवयुवक दल, कुम्हारटोली पारनाला से श्रीराम नवयुवक संघ, अन्नदा चौक से महावीर महासमिति, खजांची तालाब से सम्राट नवयुवक दल, बंशीलाल चौक से जॉबाज क्लब, जयप्रकाश मार्ग से जय बजरंग समिति, यादव बाबू चौक से दिगबंर जैन महापंचायत, कुम्हारटोली से संकट मोचन हनुमान मंदिर, हिंदू नवयुवक संघ कुम्हारटोली आश्रम चौक, सीता राम स्टुडियो के पास से नृसिम्हा क्लब, रामनगर, बड़ाबजार से धर्मवीर क्लब, परमवीर क्लब, केवटगढ़ मल्लाहटोली, नवयुवक दल क्लब, बड़ाबाजार अयोध्यागढ़ क्लब, हुरहुरू सागर क्लब, खिरगांव जयश्री राम क्लब, अलख निरंजन क्लब, सुभाष मार्ग रामशस्त्र क्लब, स्वर्णपंक्षी क्लब, रामसेना क्लब, फोरेस्ट कालोनी अयोध्या गढ क्लब, सनातन क्लब, बिहारी और बंगाली दुर्गा स्थान, जादो बाबू चौक, बड़ा अखाड़ा, विशाल क्लब, शक्तिसंगठन, हमराज क्लब, आरएन दल, बासंती दुर्गा पूजा समिति, सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति, शिव शक्ति क्लब, जय हिंद क्लब, बसंती दूर्गापूजा समिति मंडई खुर्द, शिव शक्ति संगठन मंडई कला, श्रीकृष्ण क्लब कोलघटी, ओकनी कालीमंदिर नवयुवक संघ, तैलिक साहु समाज समिति, शिवपुरी दल नवयुवक दल, संकट मोचन सर्वोदय मंदिर, लॉयंस क्लब ओकनी, रामराज क्लब, सिंदुर न्यू आजाद क्लब, रामयुवा क्लब, शिव शक्ति समिति मटवारी, सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति कोर्रा, देवांगना समिति कोर्रा, धनुरधरा क्लब पुराना चेक पोस्ट, बाबूगांव कोर्रा सार्वजनिक समिति, मानसरोवर समिति जबरा, मटवारी कुम्हारटोली शिव क्लब, दीपूगढ़ा रामनवमी महासमिति, त्रिदेव क्लब हेठटोला, रूद्र अवतार क्लब सियारी,ज्योति क्लब एक व दो, वनांचल क्लब चुरचु समेत ग्रामीण क्षेत्र की झांकियां व जुलूस शहर में भ्रमण करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




