कोर्रा व बरही चौक पर पुलिस का मॉक ड्रिल
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 22 Jan 2026 11:28 PM
सरस्वती पूजा के मद्देनजर भीड़ नियंत्रित करने सहित कई जानकारी दी गयी
हजारीबाग/बरही. सरस्वती पूजा के मद्देनजर जिले भर में विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने को लेकर गुरुवार को हजारीबाग पुलिस ने जिले के दो स्थान हजारीबाग के कोर्रा चौक एवं बरही में मॉक ड्रिल किया. मॉक ड्रिल के दौरान आलाधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने, दंगाइयों की पहचान कर आंसू गैस का गोला छोड़ने के अलावे विशेष परिस्थिति में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लाठी चार्ज एवं दंगाइयों पर नियंत्रण की जानकारी दी. इस मॉक ड्रिल में करीब 50 सुरक्षाकर्मी शामिल हुए. वहीं मॉक ड्रिल संपन्न कराने में मेजर सार्जेंट कुमार देवव्रत, सदर इंस्पेक्टर नंद किशोर शाह, कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार, पेलावल इंस्पेक्टर शाहिद रज्जा, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, एसआइ बिट्टू रजक, एसआइ जफर आलम के अलावे पुलिस केंद्र व ट्रैफिक थाना के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए. सरस्वती पूजा की ड्रोन से होगी निगरानी : एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि विधि व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर संवेदनशील पूजा पंडालों के अलावे चिह्नित स्थानों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया जायेगा. पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










