पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 03 Jul 2025 11:07 PM
मुहर्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी
हजारीबाग. मुहर्रम को लेकर पुलिस ने गुरुवार को शहर के कल्लू चौक में मॉक ड्रिल किया. डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर यह मॉक ड्रिल हुआ. इसमें भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण, अफवाह पर नियंत्रण से संबंधित मॉक ड्रिल किया गया. आंसू गैस का गोला दागने, दंगाइयों की पहचान के लिए रंगीन पानी का छिड़काव करने से संबंधित जानकारी पुलिस बल को दी गयी. इधर, मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर और आसपास के इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है. पर्व के दौरान सभी वर्ग से विधि व्यवस्था में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गयी है. सभी कर्बला के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग एवं फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
ड्रोन कैमरा से होगी निगरानी
एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि पर्व के दौरान ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जायेगी. विधि व्यवस्था के लिए हजारीबाग जिला बल के अलावे मुख्यालय से 500 अतिरिक्त फोर्स को लगाया जायेगा. क्राउड कंट्रोल यूनिट, पारा मिलिट्री फोर्स की प्रतिनियुक्ति सभी संवेदनशील इलाकों में की जायेगी. टियर गैस भी फोर्स को उपलब्ध कराया जायेगा. चार जुलाई को वरीय अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च एवं पुलिस अधिकारी, जवान, पारा मिलिट्री का भी मॉक ड्रिल कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










