पिकअप वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

एक युवक घायल, मृतक व घायल दोनों गिरिडीह के

विज्ञापन

टाटीझरिया. हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग (एनएच-522) पर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रोल पत्थर के समीप गुरुवार की दोपहर डीजे लदे पिकअप वाहन ने बाइक (जेएच01इटी-6936) को चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. घायल युवक को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन विष्णुगढ़ से टाटीझरिया की ओर आ रहा था, जबकि बाइक सवार विष्णुगढ़ की ओर जा रहे थे. मृतक संतोष पंडित (40 वर्ष, पिता स्व नारायण पंडित) भुन्धरनी, राज धनवार का रहने वाला था. जबकि घायल संतोष पंडित (40 वर्ष, पिता पाचु पंडित) डुमरियाटांड़, गिरिडीह का रहने वाला है.

मारपीट में मां-बेटा समेत तीन लोग घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गये. गुरुवार को हुई मारपीट में ग्राम झुरझुरी निवासी तारा देवी (43 वर्ष, पति राजू प्रसाद), उनके पुत्र रूपेश कुमार (18 वर्ष) तथा बुधवार की शाम हुई घटना में ग्राम मासीपीड़ी निवासी चिंता देवी (35 वर्ष, पति मितलाल) यादव घायल हो गयीं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola