हजारीबाग में पिकअप सवारी गाड़ी पलटी, एक की मौत पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
hazaribagh accident news

सड़क के किनारे क्षतिग्रस्त पिकअप सवारी वाहन

Hazaribagh News: हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से रामशरण शर्मा 

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. जिले के इचाक थाना क्षेत्र के इचाक बरकट्ठा पथ पर फुरुका नदी के पास देवकली नरियाही मोड के पास पिकअप सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. ये घटना मंगलवार को करीब 11:30 बजे रात में घटी. 

वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पर सवार लोग बरकट्ठा से एक वैवाहिक कार्यक्रम शामिल होने के बाद देर रात को वापस नान्हू ओरिया अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान फुरुका नदी के पास देवकुली के नरियाही तीखे मोड़ पर ड्राइवर गाड़ी का संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में गिर पड़ी. 

एक की मौके पर मौत, पांच घायल

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान रति मांझी पिता स्व मोहन मांझी, ग्राम ओरिया, थाना आंगो के रूप में हुई है. वहीं पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात को ही सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है. वहीं मृतक रति मांझी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घायलों के नाम का पता नहीं चल सका है.

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola