हजारीबाग संवेदक संघ की नई कमेटी के गठन की तैयारी, ऑफलाइन टेंडर पर विरोध तेज

Updated:
विज्ञापन

17हैज1में- बैठक में उपस्थित संवेदक  | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग संवेदक संघ की पुरानी कमेटी भंग कर दी गई है. नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. सदस्यता प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी.

विज्ञापन

हजारीबाग: संवेदक संघ हजारीबाग की बैठक सर्किट हाउस के समीप हुई. बैठक में पुरानी संवेदक संघ कमेटी का कार्यकाल पूरा होने के बाद उसे भंग कर नयी कमेटी बनाने के लिए 11 सदस्यीय चुनाव प्रभारी और संरक्षक मनोनीत किया गया है. टीम में दीपक पसरीचा, सुरेश यादव, अजय कुमार सिंह, दीपक कुमार मेहता, सुजीत मेहता, मंकसूद आलम, प्रकाश यादव, मुकेश साव, संजय कुमार, आशीष चंदन शामिल है.

16 से 30 अगस्त के बीच संवेदक संघ का सदस्य बनने की तिथि निर्धारित

दीपक पसरेजा ने कहा कि 16 अगस्त से 30 अगस्त के बीच संवेदक संघ का सदस्य बनने की तिथि निर्धारित की गयी है. इसके लिए संवेदकों को आधार कार्ड, विभाग का रजिस्ट्रेशन साथ में लाना होगा. सदस्य बनने के बाद चुनाव शीघ्र करा लिया जायेगा.

विभाग में ऑफ लाइन टेंडर निकालने का किया विरोध

निर्णय लिया गया कि हजारीबाग के किसी भी विभाग में ऑफ लाइन टेंडर निकलती है तो हजारीबाग के कोई भी संवेदक शामिल नहीं होंगे. इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा. मौके पर सैकडों संवेदक उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टरों ने किया रेफर


विज्ञापन
Mithun

लेखक के बारे में

By Mithun

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola