अंबा टोला में कीटनाशी दवा का छिड़काव

अंबा टोला में कीटनाशी दवा का छिड़काव
बड़कागांव़ वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर आंगो पंचायत के अंबा टोला में डेल्टामेथ्रिन 2.5 प्रतिशत कीटनाशी का छिड़काव किया गया़ अभियान का निरीक्षण वीबीडी सलाहकार मैमूर सुल्तान, पीरामल फाउंडेशन के अब्दुल मन्नान व तरुण कुमार शर्मा ने किया़ मलेरिया तकनीकी पर्यवेक्षक ने बताया कि आंगो पंचायत के सभी गांवों में कीटनाशी छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया गया है़ उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों में अनिवार्य रूप से दवा का छिड़काव कराने की अपील की़ बताया कि यह अभियान सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ कपिल मुनी प्रसाद एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा है़ कीटनाशी छिड़काव से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया तथा जापानी इंसेफलाइटिस जैसी बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी़ आगामी दिनों में नापोखुर्द और तलसवार क्षेत्र के गांवों में भी यह अभियान चलेगा. मौके पर वीरेंद्र महतो, देवनाथ महतो, पारस महतो, अजय करमाली, विकास महतो व राजेश महतो मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










