…भगवान के लीला को सुनकर भाव विभोर हो उठे लोग

Updated:
विज्ञापन

सात दिवसीय चैतन्य महोत्सव श्रीमगदभगवत कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है.

विज्ञापन

हजारीबाग. सात दिवसीय चैतन्य महोत्सव श्रीमगदभगवत कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है. इस धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन सुबह दिव्य मंगल आरती, श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ हुआ. शाम चार बजे के बाद मधुर कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम छह बजे से आठ बजे संध्या तक श्रीमद भगवत कथा का आयोजन किया गया. अंतरराष्ट्रीय कथावाचक दास गजाधर प्रभु ने श्रीमद भगवत पाठ की. कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण और भगवान के दिव्य लीलाओं के बारे में श्रद्धालुओं को बताया. श्रोता भगवान के लीला को सुनकर भाव विभोर हो उठे और पूरा वातावरण भगवान के पावन नामो और हरि कीर्तन से गूंज उठा. इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. प्रसाद लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचे. चैतन्य महोत्सव पर गांधी मैदान में डिजनी लैंड मेला लगा है. डिजनी लैंड मेला का शुभारंभ सुनील कुमार शर्मा ने किया. मौके पर धर्मेंद्र ठाकुर, परसुर वर्मा, सोनू कुमार, मंजीत साव, मनोज मेहता, रोहित कुमार, अविनाश कुमार, मोनू कुमार, प्रेम कुमार, अभिषेक सिंह, शिवम सिंह, निखिल कुमार, दिलीप कुमार, श्रवण, आदित्य, लग्नेश, अमिताभ, सच्चिदानंद प्रसाद, शैलेश सिन्हा, कुंदन सिंह, अभिषेक सिंह, मीरा साहू, अंकेश पटेल, रंजीत वर्णवाल, बलराम कृष्ण शामिल थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola