शौचालय बंद रहने से लोगों को होती है परेशानी
Updated at : 17 Mar 2025 4:01 PM (IST)
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार के शौचालय को बना डाला सैलून
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार के शौचालय को बना डाला सैलून
बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड के हरली प्लस टू हाई स्कूल के पास साप्ताहिक बाजार में लाखों रुपये के निर्मित शौचालय शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. यह शौचालय हमेशा बंद रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि यह शौचालय स्थापना काल से ही बंद है. इसे पांच साल पहले बनाया गया था.शौचालय बंद रहने के कारण शौचालय परिसर में एक व्यक्ति ने सैलून खोल दिया है. सैलून संचालक ने बताया कि शौचालय में पानी नहीं है. देखरेख करने वाला कोई संचालक नहीं है, इसलिए यह बंद रहता है. शौचालय जब खुल जायेगा और जब इसका उपयोग होने लगेगा, तो हम सैलून दुकान यहां से हटा लेंगे. शौचालय बंद रहने के कारण हरली साप्ताहिक बाजार में आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा महिलाओं को दिक्कत होती है. शौच के लिए लोगों को तालाब एवं झाड़ियाें का सहारा लेना पड़ता है.इन गांवों के लोग आते हैं बाजार:
बड़कागांव प्रखंड की अधिकतर पंचायत कृषि प्रधान क्षेत्र है. गोंदलपुरा, बलोदर कदमाटोला, ज़ोराकाठ, सेहदा चपरी, बाबूपारा, राउतपारा, बादम, हरली, महुगाई खुर्द, महुगाईकला, अंबाजीत, आजाद नगर, चंदौल, पुंदौल, विश्रामपुर, नयाटांड़, पिपराडीह, गंगादोहर गांव के किसान व्यापारी व आम व्यक्ति खरीद बिक्री करने के लिए बाजार आते हैं. मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर महतो ने बताया कि शौचालय का संचालन के लिए में जलमीनार एवं कुआं की मरम्मत भी करायी गयी, लेकिन शौचालय का संचालन करने वाला कोई नहीं है मिला. शौचालय की देखरेख एवं साफ सफाई के लिए एक व्यक्ति को रहना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति इसके संचालन के लिए तैयार हो जायेगा, तो शौचालय हमेशा खुला रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




