..बरकट्ठा थाना में शांति समिति की बैठक

Published by : VIKASH NATH Updated At : 19 Sep 2025 6:51 PM

विज्ञापन

दुर्गा पूजा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बरकट्ठा थाना में शांति समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

19 बरकट्ठा 1में- बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य. बरकट्ठा. दुर्गा पूजा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बरकट्ठा थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बरही डीएसपी अजीत कुमार विमल व संचालन सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो ने किया. मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत कुमार, बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरिया, गोरहर थाना प्रभारी नितिश कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, उपाध्यक्ष कुद्दूश अंसारी मौजूद थे. डीएसपी अजीत कुमार विमल ने दोनों समुदाय के लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. बैठक में जिप सदस्य प्रतिनिधि यमुना साव, पूर्व मुखिया बसंत साव, मुंशी पासवान, मोईन अंसारी, पंसस युसूफ अंसारी, पंसस प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि सरयू प्रसाद, बीरेंद्र शर्मा, उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय, समाजसेवी दर्शन सोनी, झामुमो केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो, झारखंड आंदोलनकारी धीरेन्द्र पांडेय, इंद्रजीत प्रसाद, रामचंद्र चौधरी, मुख्तार अंसारी, कासिम मियां, विहिप प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, सत्यम भारती, बीरेंद्र पांडेय, रीतलाल प्रसाद, दिलीप मंडल, मिनहाज अहमद, मुमताज अंसारी, गुलजार अली, इसराइल अंसारी, राजेश प्रसाद, विजय यादव, मुकेश राय, ज्ञानी प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola