कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन
Published by : VIKASH NATH Updated At : 12 Sep 2025 8:43 PM
चुरचू प्रखंड के सभागार में भारत सरकार की जनजातीय विकास मंत्रालय द्वारा कर्म योगी अभियान शुरू किया गया. इसके तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
12चुरचू 09, कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में बीडीओ व अन्य चुरचू. चुरचू प्रखंड के सभागार में भारत सरकार की जनजातीय विकास मंत्रालय द्वारा कर्म योगी अभियान शुरू किया गया. इसके तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ ललित राम ने की. उदघाटन बीडीओ ललित राम, प्रिंस राज, काशीनाथ गुप्ता, डॉक्टर अशोक राम, मनीषा रानी, सीता मुनि हेंब्रम, पूनम बेसरा, संजलि मुर्मू, ब्रज बिहारी महतो, देवकी महतो, मनोज टुडू ने सामूहिक रूप से किया. पंचायती राज ऑफिसर त्रिदेव कुमार, महिला पर्वेक्षिका मनीषा रानी ,चंदन शर्मा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने भूमिका निभायी. बीडीओ ने कहा कि कर्म योगी अभियान भारत सरकार के जनजातीय विकास मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासियों को विकास से जोड़ना ,वैसे आदिवासी जो आज भी विकास से काफी पीछे चल रहे हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल ,पशुपालन, प्रखंड कृषि विभाग ,एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया जाना है. प्रशिक्षक त्रिदेव कुमार ने कहा कि प्रारंभ में प्रखंड के छह पंचायत के कुछ गांव को शामिल किया है. महिला पर्यवेक्षक मनीषा रानी ने कहा कि यह कार्यक्रम को तीन भागों में विभाजित किया गया है. यह कार्य आदि कर्म योगी सहयोगी एक टीम वर्क की तरह करेंगे. इसमें साथ विभाग को समन्वय स्थापित कर आदिवासी के साथ-साथ जरूरतमंदों को सहयोग एवं मदद पहुंचाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










