छड़वा गांव में चंगाई सभा का विरोध

Updated:
विज्ञापन
छड़वा गांव में चंगाई सभा का विरोध

पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया

विज्ञापन

कटकमसांडी. प्रखंड के रोमी पंचायत स्थित छड़वा गांव में रविवार को चंगाई सभा का आयोजन किया गया. इसमें छड़वा, असधीर, रोमी, हेदलाग, डांड, तीलरा, कंचनपुर, हुरहुररू और मंडई गांव से दर्जनों महिला-पुरुष शामिल हुए. सभा का नेतृत्व शीला देवी और तुलसी रविदास कर रहे थे. इसकी जानकारी ग्रामीणों और बजरंग दल के लोगों को मिली. इसके बाद दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंचे. आरोप लगाया कि चंगाई सभा के बहाने किसी धर्म का प्रचार किया जा रहा है. विरोध बढ़ता देख इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय दल-बल के साथ पहुंचे और सभा में शामिल लोगों को थाने ले आये. पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया. सभा का विरोध करने वालों में सहायक शिक्षक संघ मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार मेहता, संजय कुमार, परमेश्वर मेहता, रामू राम, अजय कुमार मेहता, कैलाश यादव, उमेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, विशाल कुमार, रोशन ठाकुर, संदीप मेहता, मुकेश मेहता, मुकेश यादव, भोला राणा, अजय यादव, रोहित मेहता, आदित्य गुप्ता, मुकेश पासवान समेत ग्रामीण शामिल थे. पेलावल ओपी प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़नेवालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola