Open Jail Jharkhand : जेल के अंदर परिवार के साथ नक्सली, जानें यहां पूरी बात

ओपन जेल की स्टोरी (Photo: AI)
Open Jail Jharkhand : नक्सली सरेंडर कर ओपन जेल में परिवार संग बेहतर जीवन बितायें. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने यह बात कहीं. जानें उन्होंने और क्या कहा हजारीबाग में.
Open Jail Jharkhand : डीजीपी तदाशा मिश्रा बुधवार को हजारीबाग ओपन जेल पहुंचीं. उन्होंने तीन घंटे तक ओपन जेल का निरीक्षण किया. सरेंडर नीति के तहत ओपन जेल में बंद 90 नक्सलियों से बातचीत की. उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधा की भी जानकारी ली. सरेंडर पॉलिसी के तहत नक्सली बंदियों के लिए बनाये सभी कॉटेज की जांच की. ओपन जेल के अंदर हो रहे कार्यों का भी जायजा लिया. डीजीपी ने ओपन जेल के सभी बंदियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने ओपन जेल के सभी बंदियों के बीच कंबल का वितरण भी किया. नक्सली बंदी के बच्चों को फल व स्वेटर दिये.
डीजीपी ने ओपन जेल के निरीक्षण के बाद 20 एकड़ में बन रहे हाइ सिक्युरिटी जेल का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि ओपन जेल सरकार ने आत्मसमर्पण करनेवाले नक्सली बंदियों के पुनर्वास के लिए बनाया है. जहां नक्सली बंदी अपने परिवार के साथ रहते हैं. डीजीपी ने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण करें और अपने परिवार के साथ ओपन जेल में बेहतर जीवन व्यतीत करें. सरकार उनके परिवार और बच्चों को भी सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराती है. उनकी छोटी-बड़ी जरूरतों को भी पूरी करती है. निरीक्षण में डीसी शशि प्रकाश सिंह, जेल आइजी सुदर्शन मंडल, एसपी अंजनी अंजन, जेल अधीक्षक सीपी सुमन, एसडीओ समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.
संगठित अपराध पर नकेल कसने का निर्देश
डीजीपी ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जेलों में बंद अपराधियों द्वारा जेल से ही व्यवसायियों, कोल कंपनियों व संवेदकों से रंगदारी व लेवी वसूली के लिए मोबाइल पर धमकी दिये जाने की शिकायतें मिल रही थीं. राज्य की पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद इन अपराधों पर अंकुश लगा है. उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. पुलिस पदाधिकारियों को बढ़ते संगठित अपराध पर विराम लगाने को कहा.
कैदियों के पुनर्वास के उद्देश्य से खोला गया है ओपन जेल
हजारीबाग मे ओपन जेल का उदघाटन नवंबर 2013 में हुआ था. यह जेल कैदियों के पुनर्वास के उद्देश्य से खोला गया है. ओपन जेल में कैदियों के लिए 100 कॉटेज हैं. वर्तमान में ओपन जेल में 90 नक्सली बंद हैं. इनमें कई नक्सली अपने बच्चे व परिवार के साथ जीवन बसर कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










