जूट क्राफ्ट प्रशिक्षण का समापन

Updated:
विज्ञापन

30 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

विज्ञापन

हजारीबाग. मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की हस्तशिल्प विकास योजना के तहत जन जागरण केंद्र, बरही (पंचमाधव पंचायत, बसरिया) में संचालित 25 दिवसीय जूट क्राफ्ट कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का समापन सह प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण 11 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी 2026 तक चला. इसमें 30 महिलाएं शामिल हुई थीं. संस्था ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रतिदिन के हिसाब से 150 रुपये स्टाइपेंड दिया जायेगा, जो उनके खातों में ऑनलाइन भेजा जायेगा. मौके पर पूर्व मुखिया हरेंद्र गोप, जिला उद्यमी समन्वयक श्रीशपति त्रिपाठी, सचिव संजय कुमार सिंह, एफपीओ निदेशक राजेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे. अतिथियों ने कहा कि जूट क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई से महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी. जिला उद्यमी समन्वयक ने बताया कि बोर्ड द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान पर टूल किट व मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है. बसरिया गांव को जूटक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. वर्तमान में इकाई से 70 सदस्य जुड़ चुके हैं. अध्ययन भ्रमण के तहत सदस्यों को कोलकाता-शांतिनिकेतन भी ले जाया गया है. धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र यादव ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola