कटकमसांडी -कटकमदाग प्रखंड में एक लाख 44 हजार 659 मतदाता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 7:28 PM
कटकमसांडी प्रखंड में कुल 109 बूथ हैं.
उमाकांत शर्मा कटकमसांडी. कटकमसांडी और कटकमदार प्रखंड में एक लाख 44 हजार 659 मतदाता नये विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे. 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में 73 हजार 24 पुरुष मतदाता और 71 हजार 634 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कटकमसांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, पंचायती राज पदाधिकार रामचंद्र यादव ने बताया कि कटकमसांडी प्रखंड में कुल 109 बूथ हैं. इसमें 91 हजार 79 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल मतदाताओं में 45 हजार 986 पुरुष और 45 हजार 92 महिला मतदाता शामिल होंगे. सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदान कर्मियों को किसी प्रकार से परेशानी न हो, इसके लिये प्रखंड में 18 सेक्टर बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड में तीन सीएपीएफ बनाया गया है, जिसमें कंडसार, कटकमसांडी और डाटो शामिल है. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव के सफल संचालन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है. जहां पर सभी सेक्टर से प्रत्येक दो घंटा में मतदान कर्मियों से संपर्क स्थापित कर जानकारी एकत्रित की जायेगी. इस बाबत उन्होंने सोमवार को बैठक कर सभी कर्मियों को कंट्रोल रूम में उपस्थित होने का निर्देश दिया है .उन्होंने बताया कि सुबह सात से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान में सभी लोग डटे रहेंगे. इधर कटकमसांडी थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की. उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए प्रशासन ने चार कंपनी पुलिस बल की तैनाती की है, जिसमें आइटीबीपी, एसएसबी, नागालैंड पुलिस, जैप और झारखंड पुलिस के जवान शामिल रहेंगे. इधर, कटकमदाग प्रखंड में 60 बूथों पर 53 हजार 580 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 27 हजार 38 पुरुष और 26 हजार 542 महिला मतदाता शामिल होंगे. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी महेश राम ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रखंड में 11 सेक्टर बनाये गये हैं, ताकि मतदान कर्मियों को किसी प्रकार से कठिनाई नहीं हो. उन्होंने बताया कि दो-दो घंटे में सभी मतदानकर्मी प्रखंड में स्थापित कंट्रोल रूम को जानकारी देते रहेंगे. इधर, कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन दो कंपनी आइटीबीपी और एसबीआई पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार पेट्रोलिंग करता रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










