सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ के समीप सोमवार दोपहर को लगभग तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

चरही. थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ के समीप सोमवार दोपहर को लगभग तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार रामगढ़ की ओर से आ रही बोलेरो (जेएच 02एन-0237) को चरही बाजारटांड़ के समीप ही उसी दिशा से आ रहे ट्रेलर ने धक्का मार दिया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गयी. सड़क के किनारे डिवाइडर पर खड़े ऑटो चालक मांडू निवासी 45 वर्षीय ज्योति कुमार (पिता प्रकाश साव) को बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही ज्योति कुमार की मौत हो गयी. बोलेरो सड़क की दूसरी ओर डिवाइडर को पार करते हुए हजारीबाग से चरही की ओर आ रही फॉर्च्यूनर से टकरा गयी. इसी दौरान पीछे से आ रही कार (जेएच 01डीसी-1759) फॉर्च्यूनर से टकरा गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा.

सड़क हादसों में तीन घायल

बरही. बरही थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना जीटी रोड पर पुरहारा चौक के पास घटी. यहां एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में रसोइया धमना निवासी हकीम अंसारी (पिता रहमान मियां) और गया निवासी मो वसीम (पिता मो रहीम मियां) घायल हो गये. दोनों घायलों का बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया. वहां से घायल वसीम को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी घटना बरसोत में जीटी रोड क्रॉस करते समय हुई. यहां रोहित पांडेय (पिता किशोर पांडेय) को एक कार ने धक्का मार दिया. उनका इलाज बरही अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola