मोतिहारी में एटीएम काटते हजारीबाग का युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी (बिहार) के कोटवा में एटीएम काटते रंगेहाथ मंगलवार को पुलिस ने हजारीबाग के एक युवक को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
मोतिहारी (बिहार) के कोटवा में एटीएम काटते रंगेहाथ मंगलवार को पुलिस ने हजारीबाग के एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक हजारीबाग मटवारी का राजेश कुमार है. एटीएम काटने के मामले में ही हजारीबाग पुलिस को भी राजेश की तलाश थी. 20 मई 2024 को इंद्रपुरी चौक स्थित एक एटीएम काटकर छह लाख रुपये चोरी की घटना को अंजाम दिया था. 21 जुलाई 2024 को मार्खम कॉलेज के समीप स्थित एसबीआई की एटीएम को काटने का प्रयास अपराधी कर रहे थे. इसी बीच बड़ा बाजार पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंच गयी. सभी आरोपी कार से फरार हो गये. हजारीबाग की एटीएम काटने और मोतिहारी कोटवा क्षेत्र की एटीएम काटने का प्रयास एक तरीका से अपराधियों ने किया. हजारीबाग इंद्रपुरी चौक के समीप एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को स्प्रे कर एटीएम को अपराधियों ने काटकर घटना को अंजाम दिया था. इसी तरह मार्खम काॅलेज समीप एक एसबीआई एटीएम में लगे सीसीटीवी को स्प्रे कर एटीएम को काटने का प्रयास अपराधियों ने किया. मोतिहारी स्थित कोटवा की एक एटीएम में लगे सीसीटीवी को स्प्रे कर एटीएम को काटने का प्रयास कर रहे थे.पकड़े गये आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस :
कोटवा पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी राजेश कुमार को हजारीबाग पुलिस रिमांड पर लेगी. इंद्रपुरी चौक स्थित एटीएम में चोरी करनेवाले कितने आरोपी थे. इस संबंध में पूछताछ करेगी. पुलिस के अनुसार हजारीबाग पुलिस मोतिहारी जाने की तैयारी में है. पुलिस का मानना है कि राजेश के पकड़े जाने से एटीएम काटकर रुपये चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










