ePaper

स्कूल के निदेशक ने 16 लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 04 Sep 2024 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के निदेशक ने 16 लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

सनराइज एकेडमी बरही के निदेशक सुरेश प्रसाद के बयान पर बरही थाना में 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन

बरही.

सनराइज एकेडमी बरही के निदेशक सुरेश प्रसाद के बयान पर बरही थाना में 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें सुजीत कुमार, शिव कुमार केसरी, सूरज कुमार केसरी, रोहित कुमार केसरी, अमित कुमार केसरी, पवन कुमार केसरी, दीपक कुमार केसरी, दीपू कुमार केसरी, शिवम कुमार केसरी, रमेश प्रसाद केसरी, शिवम प्रसाद केसरी, गौतम कुमार, पवन केसरी, पंकज केसरी, राज केसरी, चंचल देवी सभी करियातपुर निवासी हैं. निदेशक ने जानलेवा हमला करने, पत्नी सुजन्ति देवी की लज्जा भंग करने, पुत्री के साथ छेड़खानी करने, गले से सोने का चेन छीन लेने, काउंटर तोड़कर दो लाख रुपये लूट लेने व लैपटॉप लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है. मारपीट में घायल सुरेश प्रसाद ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज़ के दौरान पुलिस को बयान दिया. बरही थाना प्रभारी अभाष कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. मालूम हो कि 29 अगस्त को सनराइज स्कूल करियातपुर के निदेशक सुरेश प्रसाद पर स्कूल के ही 10वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में निदेशक के साथ मारपीट हुई थी. पीड़िता के पिता के आवेदन पर निदेशक पर मामला दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola