लाखे में गुरु पूर्णिमा पर गायत्री महायज्ञ शुरू
Updated at : 20 Jul 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लाखे नूतन नगर में पांच कुंडलीय दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लाखे नूतन नगर में पांच कुंडलीय दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. यह यज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की ओर से गार्गी महिला मंडल लाखे द्वारा किया गया. यज्ञ की शुरुआत शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई. लाखे नूतन नगर यज्ञ मंडप से कलश यात्रा निकलकर ओरिया छठ घाट में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक किया. लाखे शिव मंदिर परिसर होते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंचे. यज्ञ के मुख्य प्रवचनकर्ता नरेंद्र विद्यार्थी अपने सहयोगी अमन कुमार, श्याम कुमार, विवेक कुमार के साथ संगीत प्रवचन किया. मुख्य पुजारी आशा देवी व समस्त गार्गी महिला मंडल के सदस्य हैं. आशा देवी ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहूति गायत्री मंत्र के साथ 21 जुलाई को किया जायेगा. यज्ञ सफल बनाने में रेश्मी देवी, संजू देवी, रीना देवी, रेनू, उतरा, संध्या, कमला पांडेय, बबीता समेत कई लोग शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




