प्रतिदिन एसएमएस रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें पदाधिकारी

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीडीसी ने दिया निर्देश
हजारीबाग. उपविकास आयुक्त रिया सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में एसएमएस रिपोर्टिंग, छात्र-शिक्षक उपस्थिति, आइएफए दवा वितरण, आयुष्मान कार्ड निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीडीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिदिन एसएमएस रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाये रखने का निर्देश दिया. उन्होंने योजनाओं से संबंधित अब तक का आंकड़ा समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया. आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने और लाभुकों को समयबद्ध सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गये. बैठक के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं पेयजल, नये भवन, चहारदीवारी, किचन शेड, बेंच-डेस्क आदि से संबंधित चेकलिस्ट उपलब्ध करायी गयी. सभी विद्यालयों से निर्धारित समय सीमा में आवश्यकताएं उपलब्ध कराने को कहा गया. पीएम श्री विद्यालयों की चेकलिस्ट की भी समीक्षा की गयी. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




