कांग्रेस की बैठक में 11 पंचायत अध्यक्षों के नाम की घोषणा
Updated at : 05 Aug 2024 6:04 PM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस बरही प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कोनरा पंचायत भवन में हुई.
विज्ञापन
बरही.
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस बरही प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कोनरा पंचायत भवन में हुई. अध्यक्षता बरही प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव व संचालन प्रयाग प्रसाद ने किया. मुख्य अतिथि बरही विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर यादव शामिल हुए. बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए प्रखंड के 11 पंचायत अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई. जिसमें सिकंदर कुमार दास को धनवार पंचायत, दिनेश दास मलकोको, लक्ष्मण दास दुलमाहा, पंकज कुमार केदारूत, दीपन चौधरी गोरिया करमा, अभिषेक कुमार पंचमाधव, सरफराज अहमद रसोईया धमना, धीरज कुमार बरही पश्चिमी, नसीम अख्तर कोनरा और रोहित कुमार को करसो पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया. मंजीत यादव ने कहा कि बचे हुए पंचायतों के अध्यक्ष के नामो की घोषणा जल्द की जायेगी. मनोहर यादव ने कहा युवा वर्ग का भविष्य कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित हो सकता है. युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ बनेंगे. बैठक में रिजवान उल हुदा, शहजाद मोहम्मद, मुबारक, धीरज ठाकुर, बंटी पांडे, दीपक चौधरी, मो निजाम, फिरदोस खान, सोनू रविदास, मो फारूक समेत अन्य लोग शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




