एक माह चलने वाला राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना का आगाज
Published by : VIKASH NATH Updated At : 02 Jan 2026 8:36 PM
नये वर्ष की शुरुआत के साथ जिले भर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है.
हजारीबाग
नये वर्ष की शुरुआत के साथ जिले भर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा. इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना और सड़क पर सुरक्षित चलने की आदत विकसित करना है. पूरे महीने अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.
कार्यक्रम की रूपरेखा : परिवहन विभाग के पदाधिकारी संतोष कुमार, सारिक इकबाल और अरविंद कुमार सहित संबंधित कर्मियों को इस अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी दी गयी है. 30 दिनों के लिए विस्तृत शेड्यूल तैयार किया गया है, जिसमें शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.गुलाब का फूल देकर संदेश
अभियान के दूसरे दिन डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोककर गुलाब का फूल भेंट किया गया. मौके पर डीटीओ बैद्यनाथ कामती, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता सुभाष प्रसाद और यातायात विभाग के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीटबेल्ट का नियमित उपयोग करने की अपील की. यह अनोखा तरीका लोगों को नियमों के महत्व को समझाने का प्रयास था. जागरूकता रथ3 जनवरी को डीसी शशि प्रकाश सिंह हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना करेंगे. अपरिहार्य कारणों से 2 जनवरी को रथ की रवानगी स्थगित कर दी गयी थी. यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश देगा.
सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति
वर्तमान समय में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इन दुर्घटनाओं में अक्सर परिवार के मुखिया की असमय मृत्यु हो जाती है, जिससे घर-परिवार बिखर जाता है. जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती ने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का एकमात्र उपाय है—यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और सुरक्षित ड्राइविंग.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










