22 प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का विस्तार : सांसद

Updated at : 08 Sep 2024 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
22 प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का विस्तार : सांसद

कटकमसांडी स्टेडियम में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को सांसद मनीष जायसवाल ने उदघाटन किया.

विज्ञापन

कटकमसांडी में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

कटकमसांडी.

कटकमसांडी स्टेडियम में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को सांसद मनीष जायसवाल ने उदघाटन किया. पहला मैच बहिमर टीम बनाम बंझिया टीम के बीच खेला गया. इस दौरान सांसद ने कहा कि पांच विधानसभा क्षेत्र के 22 प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का विस्तार किया जा रहा है. इससे पहले हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2016 से शुरू है. सांसद ने इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को नमो जर्सी और फुटबॉल भेंट किया. प्रतियोगिता के विजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद, नमो ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद और नमो ट्रॉफी भेंट किया जाता है. मौके पर श्रद्धानंद सिंह, डॉ अमित कुमार सिन्हा, शेफाली गुप्ता, सांवरमल अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए. टूर्नामेंट में निर्णायक विकास कुमार, रंजीत अग्रवाल, ओमकार रॉय, साजन सिंह, अंतिम रजक हैं. मौके पर किशोरी राणा, प्रकाश कुशवाहा, कैलाश यादव, मंजू नंदिनी, रामचंद्र यादव, मुखिया नारायण साहू, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि, अशोक राणा, दीपक मेहता, मुनेश ठाकुर, कुलदीप सिंह भोक्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola