नाई समाज के प्रखंड अध्यक्ष को मातृ शोक
संतोष ठाकुर ने बताया कि 15 दिन पूर्व उनकी मां गिर गयी थी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी.
इचाक. राष्ट्रीय नाई महासभा इचाक प्रखंड कमेटी के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष ठाकुर की माता शारदा देवी (65) की मौत बुधवार को हो गयी. संतोष ठाकुर ने बताया कि 15 दिन पूर्व उनकी मां गिर गयी थी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी. इलाज के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. बुधवार को उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत पर जिलाध्यक्ष छेदी ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर, रामशरण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभु ठाकुर, सुनील ठाकुर, मनोज ठाकुर, विक्रम शर्मा, अशोक ठाकुर,भरत ठाकुर, महेश वैध, गोपाल ठाकुर, मेघलाल ठाकुर, संजय शर्मा, रजनी शर्मा, दिलीप शर्मा, सीताराम ठाकुर समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामशरण शर्मा
रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










