दो बच्चे की मां के साथ तीन बच्चे का पिता फरार, गिरफ्तार

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
दो बच्चे की मां के साथ तीन बच्चे का पिता फरार, गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के नवादा बन्हा गांव निवासी दो बच्चों की मां तीन बच्चों के पिता के साथ दो दिन पहले फरार हो गयी थी.

विज्ञापन

कटकमसांडी. हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के नवादा बन्हा गांव निवासी दो बच्चों की मां तीन बच्चों के पिता के साथ दो दिन पहले फरार हो गयी थी. दोनों पहले से शादीशुदा हैं. उनके बीच पिछले कुछ समय से संबंध था, जिसे लेकर घर वालों ने आपत्ति जतायी थी. बावजूद इसके दोनों ने घर छोड़कर भागने का फैसला लिया. घटना के बाद महिला के परिजनों ने कटकमदाग थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. इसी के आधार पर कटकमदाग पुलिस ने छानबीन शुरू की. पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों हजारीबाग में ही किसी ठहरे हुए हैं. रविवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. दोनों बालिग हैं. मामले में सामाजिक पहल भी चल रही है. महिला का कोर्ट में 164 का बयान कराया जायेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

कोयला लदा ट्रक खाई में गिरा

चौपारण. एनएच-टू दनुआ घाटी में वाहन दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को झारखंड से कोयला लेकर यूपी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में पलट गया. हादसे में चालक और उप चालक बाल बाल बचे. घटना दनुहा घाटी के मोड़ के पास घटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola